Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsElection Commission Issues Notices to 203 000 Voters in Maharajganj for No Mapping
नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू

नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में निर्वाचन आयोग ने 2.03 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। मतदाताओं को पहचान और पते की पुष्टि के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि समय पर साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया गया, तो नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं।

Jan 18, 2026 10:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर अभियान में चिह्नित नो मैपिंग वाले 2.03 लाख मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार नोटिस जारी की जा रही है। नोटिस का जवाब व साक्ष्य देने के लिए एक सप्ताह का मौका दिया जा रहा है। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे 2.03 लाख मतदाता चिह्नित किए गए हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। अब इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य ने बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को एईआरओ व सहायक एईआरओ के हस्ताक्षर से नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह नोटिस आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को अपनी पहचान व पते की पुष्टि करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी जा रही है। इस अवधि के भीतर मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 13 अनिवार्य दस्तावेजों में से पहचान और पते का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता निर्धारित समय के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत करने में विफल रहता है, तो उसे दूसरी नोटिस जारी की जाएगी। उसके बाद भी जवाब नहीं मिलने पर नाम मतदाता सूची से काटने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।