भैंस चरा रहे बुजुर्ग पर फरसे से हमला, आरोपी फरार

Feb 28, 2026 01:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र में एक युवक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला किया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आरोपी विजय लाल यादव पहले भी एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में शामिल रहा है और फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भैंस चरा रहे बुजुर्ग पर फरसे से हमला, आरोपी फरार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई। जंगल किनारे भैंस चरा रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग पर एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य चरवाहों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में सीएचसी रतनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। आरोपी विजय लाल यादव बीते दिसंबर माह में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने उसे नेपाल से बरामद भी किया, लेकिन वह दोबारा लड़की को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई, भाभी व चाचा को अपहरण व साजिश के आरोप में जेल भेज दिया है। इसी बात से खुन्नस खाया आरोपी जंगल में छिपकर परिजनों पर हमले की ताक में था। हैरत की बात यह है कि आरोपी दो महीने से फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दे रहा था। शुक्रवार को उसने नाबालिग लड़की के बाबा पर हमला कर अपने इरादे साफ कर दिए। इस मामले में परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी विजय लाल यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।