ग्रामीणों ने चंदा लगाकर स्टाम्प खरीदा, तब हुआ जमीन का बैनामा
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के करवतहीं उर्फ कटका में एक बुजुर्ग से

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के करवतहीं उर्फ कटका में एक बुजुर्ग से गांव के ही एक व्यक्ति ने दो महीने पहले धोखे से 15 डिसमिल जमीन बैनामा करा लिया था। इसका राज बुजुर्ग की मौत के बाद खुला और उसके परिजनों तथा ग्रामीणों के आक्रोश के बाद मंगलवार को भूमि का वापसी बैनामा हुआ। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा लगाकर स्टाम्प खरीदा। ग्रामीणों के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। ग्राम करवतही उर्फ कटका निवासी किशोर ने दो महीने पहले आपकी 15 डिसमिल भूमि को चुपके से गांव के एक व्यक्ति के हाथ बेच दिया था। उस समय उसका इकलौता पुत्र बाहर नौकरी करने गया था।
इधर एक सप्ताह पहले किशोर की मौत हो गई। उसके बाद गांव में भूमि बेचे जाने की बात खुल गई और इसकी जानकारी किशोर के बेटे और बहू को हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में हंगामा भी किया। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों में सहमति बनाई। किशोर के बेटे की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ग्रामीणों ने स्टाम्प खरीदने के लिए चंदा लगाया। चंदा से स्टाम्प खरीदा गया और किशोर के बेटे योगेन्द्र और बहू कविता के नाम से गांव के उस शख्स ने रजिस्ट्री बैनामा किया, जिसने धोखे से किशोर से जमीन बैनामा दो महीने पहले कराया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




