Maharajganj News: जाम नाली को पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया, जलभराव से राहत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: सिसवा ब्लाक के चिउटहां में लंबे समय से जाम पड़ी नालियों की समस्या को पुलिस की मौजूदगी में दूर किया गया। प्रधान प्रेमशंकर गुप्ता की पहल पर जेसीबी मशीन से नालियों की सफाई कराई गई। बरसात के दिनों में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Maharajganj News: जाम नाली को पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया, जलभराव से राहत

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लाक के चिउटहां में लंबे समय से जाम पड़ी नालियों की समस्या गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में दूर कराई गई। प्रधान-प्रशासक प्रेमशंकर गुप्ता की पहल पर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे की नालियों की सफाई कराई गई।बरसात के दिनों में नालियों के जाम होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता था और कई घरों में पानी घुसने लगता था। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि चिउटहां पुलिस चौकी परिसर में भी वर्षा का पानी भर जाता था, जिससे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रधान ने बताया कि अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से नालियों में जमा मिट्टी, कूड़ा-कचरा और अवरोध हटाए गए, जिससे पानी का बहाव सुचारू हो गया। अभियान के दौरान चिउटहां चौकी प्रभारी मनोज यादव, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश, कांस्टेबल रामजनम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।