ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजडॉ. आरके अध्यक्ष व केएम महासचिव बने

डॉ. आरके अध्यक्ष व केएम महासचिव बने

महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज में प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश कार्यकारी...

डॉ. आरके अध्यक्ष व केएम महासचिव बने
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजWed, 01 Nov 2023 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता
सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज में प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रघुवंश मणि और प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रगतिशील लेखक संघ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्रा को अध्यक्ष व केएम अग्रवाल को महासचिव मनोनीत किया गया।

प्रलेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रघुवंश मणि ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग 20 देश में यह मंच गठित है। इस मंच के माध्यम से साहित्यिक और रचनात्मक कार्य निरंतर किया जा रहे हैं l महासचिव संजय श्रीवास्तव ने जिला कार्यकारी की घोषणा की, जिसमें प्रोफेसर इनामुल्लाह सिद्दीकी, वरिष्ठ कवि वीरेंद्र मिश्र दीपक, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट को संरक्षक, पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आरके मिश्रा को अध्यक्ष, सीजे थॉमस, अख्तर अब्बासी, सुनील शुक्ला को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार केएम अग्रवाल को महासचिव, डॉ. शांतिशरण मिश्र को मीडिया सचिव, संतोष श्रीवास्तव को संगठन सचिव, देवेश पांडेय को आयोजन सचिव, सुरेंद्र पटेल व रितेश त्रिपाठी को संयुक्त सचिव चुना गया। सरिता त्रिपाठी, राजेश स्वर्णकार, सुरेश चंद पांडे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें