Maharajganj News: महराजगंज-गोरखपुर रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया गया है। जबकि, महराजगंज डिपो में बसों की संख्या पर्याप्त है, चालकों की कमी यात्रियों के लिए समस्या बन रही है। यात्रियों को अक्सर अगली बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

महराजगंज-गोरखपुर रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस
महराजगंज-गोरखपुर रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिवहन निगम के गोरखपुर रीजन ने महराजगंज-गोरखपुर मार्ग के यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह बस अब यात्रियों को महराजगंज से गोरखपुर के बीच सफर कराएगी। वहीं दूसरी ओर महराजगंज डिपो में बसों की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद चालकों की कमी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। डिपो के बेड़े में कुल 76 बसें हैं। इनमें कई बसें तैयार होने के बाद भी चालक उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमित रूप से सड़क पर नहीं उतर पा रही हैं। इसका सीधा असर यात्रियों की सुविधा पर पड़ रहा है。

गोरखपुर जाने वालों को करना पड़ता है इंतजार

महराजगंज बस अड्डे पर खासकर गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को कई बार अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। समय पर रोडवेज बस नहीं मिलने पर यात्रियों को अनुबंधित या निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी बस से सफर करने पर यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और कई बार समय भी अधिक लग रहा है।

चालक मिलें तो बढ़े बसों का संचालन

बस अड्डा प्रभारी रमजान अली ने बताया कि डिपो में बसों की संख्या पर्याप्त है। चालक उपलब्ध होने पर कई तैयार बसों को नियमित रूप से रूट पर उतारा जा सकता है। डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस के संचालन से महराजगंज-गोरखपुर के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। चालकों की उपलब्धता बढ़ने पर बसों के संचालन में भी सुधार होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर कौन सी नई बस शुरू हुई है?−
डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: महराजगंज-गोरखपुर रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस