नीट पीजी में दाखिले के नाम पर 55 लाख की ठगी, दो पर केस

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में एक डॉक्टर से नीट पीजी में दाखिले के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विक्की त्रिपाठी और विनोद धीमन ने उसे काठमांडू के मेडिकल कॉलेज में दाखिले का भरोसा दिया और पैसे लेने के बाद टालमटोल करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नीट पीजी में दाखिले के नाम पर 55 लाख की ठगी, दो पर केस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नीट पीजी में दाखिले के नाम पर महराजगंज शहर के एक निजी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर से 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुघली क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी निवासी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने नीट पीजी के लिए परीक्षा दी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात विक्की त्रिपाठी व विनोद धीमन से हुई। आरोप है कि दोनों ने गोमतीनगर लखनऊ स्थित अपनी फर्म के माध्यम से काठमांडू नेपाल के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया।

इसके एवज में आरोपितों ने 55 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार उन्होंने विभिन्न तिथियों में बैंक खाते व नगद के माध्यम से कुल 55 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपित एडमिशन कराने में टालमटोल करने लगे। बाद में साफ मना कर दिया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विक्की त्रिपाठी व विनोद धीमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।