हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान के रूप में मनाएं : डीएम
Maharajganj News - महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक की। 15 अगस्त तक तीन चरणों में व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें स्कूलों...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक ली। 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को विद्यालयों में व्यापक स्तर पर सेल्फी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी तहसीलों, ब्लॉकों और नगर निकायों मे भी सेल्फी अभियान चलाने को कहा। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लक्ष्य के अनुरूप तिरंगा निर्माण को सुनिश्चित कराएं। 11 अगस्त को व्यापक स्तर पर तिरंगा मेला और राष्ट्र भक्ति पर आधारित संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
इसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। साथ ही इस अवसर पर देशभक्ति धुनों पर आधारित बैंड वादन प्रतियोगिता कराने को कहा। मेले में विभिन्न विभागों के तिरंगा थीम पर आधारित स्टॉल लगाने और खादी व ग्रामोद्योग विभाग और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक तिरंगा बिक्री को सुनिश्चित करने के लिए कहा। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रमों की रूपरेखा सम्बन्धित अधिकारी समय से तैयार कर लें। उन्होंहा कि 8 अगस्त तक चलने वाले प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। उन्होंने द्वितीय चरण में वृहद आयोजनों जैसे काकोरी शताब्दी समापन वर्ष व विभाजन विभीषिका दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




