साइट पर डीएम ने ली मजदूरों की हाजिरी, मस्टररोल से मिलान किया नाम
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटिया में चल रहे वीबी-जी राम जी कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने साइट पर ही मस्टररोल लेकर उसमें दर्ज मजदूरों का एक-एक करके हाजिरी लिया। मस्टररोल से नाम का मिलान किया। डीसी मनरेगा व एपीओ को निर्देश दिया कि मस्टररोल में केवल उन्हीं मजदूरों के नाम होने चाहिए जो वास्तव में कार्यस्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने पूरे ब्लॉक में पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन हाजिरी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिया। परतावल क्षेत्र के बनकटिया गांव में वीबी-जी राम जी योजना से गुदरी के खेत से परतावल सिवान तक मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद मस्टररोल की जांच की। उस समय कुल 7 मस्टरोल पर 24 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज पाई गई। डीएम ने खुद ही एक-एक मजदूर का नाम पूछा। मस्टरोल से उनका मिलान किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गांवों में मनरेगा कार्यों की ऑनलाइन हाजिरी शत-प्रतिशत सही होनी चाहिए। मस्टरोल में केवल वास्तविक मजदूरों की ही उपस्थिति दर्ज की जाए। कार्य की गुणवत्ता व पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीसी मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह, एपीओ दिलीप कुमार गौतम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम का कड़ा रुख देख से ब्लॉक के अन्य ग्राम पंचायतों में भी खलबली मची हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



