डीएम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

Apr 07, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, रैन बसेरा, सर्जिकल, आईसीयू, आयुष्मान वार्ड और मेडिकल वार्ड की जांच की। मरीजों से इलाज और पैथॉलोजी जांच की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और बेहतर इलाज की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

महराजगंज। डीएम संतोष कुमार शर्मा सोमवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। साफ-सफाई की जायजा लेने के बाद मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। यहां से डीएम रैन बसेरा पहुंचे। रैन बसेरा के बाद सर्जिकल, आईसीयू, आयुष्मान वार्ड और मेडिकल वार्ड की जांच की। वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज और पैथॉलोजी जांच के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था अपडेट रखने के साथ ही मरीजों को त्वरित व बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एवी त्रिपाठी के अलावा कई डाक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।