मानसिक दबाव वाले बच्चों को उबरने के होंगे प्रयास
Maharajganj News - महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने स्कूलों में बच्चों की मानसिक स्थिति बनाए रखने के लिए बैठक की। उन्होंने मनोचिकित्सक और काउंसलर्स की नियुक्ति पर चर्चा की। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों पर मानसिक दबाव न बने और उनकी भलाई के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के इंटर कालेजों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों की सामान्य स्थिति बनाए रखने को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बैठक ली। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए के साथ इसके लिए समन्वय समिति एवं काउंसलर नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि स्कूल-कालेज में मानसिक दबाव वाले बच्चों को उबारने के प्रयास हों। डीएम ने निर्देशित किया कि स्कूल, कालेज में बच्चों की सामान्य, सामाजिक व किसी प्रकार से मानसिक दबाव वाले बच्चों को उबारने के लिए मनोचिकित्सक व अध्यापकों को नियुक्त करने को एक सप्ताह के अंदर पत्रावली प्रस्तुत करें। कहा कि विद्यालय व कोचिंग सेंटरों में मेधा क्षमता के आधार पर किसी प्रकार समूह न बनाया जाए, ताकि बच्चों में मानसिक दबाव की स्थिति पैदा न हो।
साथ ही बच्चों को मानसिक और सामाजिक दबाव से बचाने के लिए विद्यालयों में एक काउंसलर को रखा जाय, जो छात्र-छात्राओं की समुचित काउंसलिंग कर सके। इसके अलावा अभिभावकों को भी बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरूक कर सके। डीआईओएस को यह भी निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा पूर्व विद्यालयों में मानसिक व स्वास्थ्य को सन्तुलन कायम रखने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जाय, जिससे बालक-बालिकाओं को मानसिक दबाव से मुक्त रखा जा सके। बच्चे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी, डीआईओेएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए रिद्धि पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, डिप्टी सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




