मनरेगा में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए जाने का निर्देश

Apr 03, 2026 01:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में, डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने जियो टैग फोटो के साथ सत्यापन करने, तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने और प्रस्तावित कार्यों की सूची को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। सभी ब्लॉकों में कार्यों को श्रेणीबद्ध करने का भी सुझाव दिया।

मनरेगा में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए जाने का निर्देश

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मनरेगा से वीबी जी रामजी अधिनियम में बदलाव के दृष्टिगत मनरेगा में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए जाने के संदर्भ में जिलास्तरीय समिति की बैठक की। उन्होंने शत प्रतिशत अपूर्ण कार्यों का सत्यापन जियो टैग फोटो के साथ करने का निर्देश दिया। ब्लॉक स्तर पर तकनीकी टीए जेई-एई और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उचित निरीक्षण के बाद और ग्राम सभा के अनुमोदन के साथ, ब्लॉक स्तर की सिफारिशों के आधार पर बंद किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यो की सूची को अंतिम रूप देने को कहा। कहा कि पात्रता सत्यापित करने के लिए कम से कम एक प्रशासनिक और एक तकनीकी सदस्य कार्य स्थल निरीक्षण करें और अपनी संस्तुति जिलास्तरीय समिति को भेजें।

ब्लॉक से प्राप्त रिपोर्ट प्रत्येक सदस्य 10 प्रतिशत या 25 प्रस्तावित कार्य (जो कम हो) की जांच करें। सभी ब्लॉकों को कवर करते हुए खासकर उच्च लागत वाले कार्यवार प्रस्ताव स्वीकृत / अस्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि कार्यों को शून्य व्यय, 30 प्रतिशत तक व्यय और 30 प्रतिशत से अधिक व्यय वाले कार्यों के रूप में सूचीबद्ध करें। बैठक में सीडीओ, डीएफओ, डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा सहित समस्त बीडीओ और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।