
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का दें ध्यान, मानक से काम हो : डीएम
संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आंकड़े समयबद्ध और सटीक अपलोड करने का निर्देश दिया। पर्यटन परियोजनाओं की गति तेज...
महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं का दर्पण है। इसके माध्यम से सभी योजनाओं की प्रगति का रियल टाइम मूल्यांकन किया जाता है। अतः प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि उनके द्वारा अपलोड किए जाने वाले आंकड़े समयबद्ध, सटीक और अद्यतन हों। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, कृषि, मनरेगा, आवास और औद्योगिक विकास से जुड़े सूचकों की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पर्यटन परियोजनाओं की गति तेज करने का निर्देश दिया।

साथ ही विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं को वित्तीय प्रगति को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। कहा कि जिन विभागों में लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे विभाग तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी करें और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर बेहतर प्रदर्शन न केवल विभाग की कार्यकुशलता का प्रतीक है, बल्कि यह जनपद की समग्र रैंकिंग को भी प्रभावित करता है। इसलिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर एकजुटता के साथ कार्य करें, ताकि महराजगंज को राज्य के शीर्ष जिलों में शामिल किया जा सके। कहा कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं तथा कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




