चिह्नांकन के बाद तेजी से करें वादों का निस्तारण : डीएम

Apr 06, 2026 11:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम एवं

चिह्नांकन के बाद तेजी से करें वादों का निस्तारण : डीएम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम एवं फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान के अंतर्गत वादों के चिह्नांकन एवं श्रेणीकरण की प्रगति की जानकारी ली। सभी तहसीलों से बताया गया कि लगभग 50 प्रतिशत ग्रामों में चिह्नांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने दो से तीन दिन के अंदर चिह्नांकन पूरा करते हुए वादों के तेजी से निस्तारण शुरू करने का निर्देश दिया। कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर अभियान का प्रभाव साफ तौर पर दिखना चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों की होगी।फॉर्मर

रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने इसे शासन की अत्यंत प्राथमिकता वाला कार्यक्रम बताया। सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देशित किया कि लेखपाल ग्रामों में आवश्यकतानुसार रात्रि निवास करते हुए खतौनी संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं। 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद मुक्त ग्राम एवं फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। किसानों को भविष्य में विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर आईडी के माध्यम से ही मिलेगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।