Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDM Inspects Farmer Registration and Cow Shelter in Maharajganj
फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही मिलेंगे कृषि योजनाओं के लाभ : डीएम

फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही मिलेंगे कृषि योजनाओं के लाभ : डीएम

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन

Nov 17, 2025 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन बभनौली बुजुर्ग पहुंचे। वहां किसानों की फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। किसानों से संवाद कर रजिस्ट्री के महत्व बताया। कहा कि आने वाले समय में सरकार की अधिकांश कृषि योजनाओं, सब्सिडी, खाद-बीज वितरण व अन्य सुविधाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होगी। इसीलिए सभी किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करा लें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा किए जा रहे रजिस्ट्री कार्य की भी जांच की। गांव के किसान बैजनाथ व योगेंद्र को फार्मर रजिस्ट्री का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण का भी जिक्र किया। फॉर्म 6, 7 व 8 भरकर बीएलओ के पास जमा करने की अपील की। इसके बाद डीएम ने किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण, नवजात बछिया को पिलाया दूध डीएम ने बभनौली बुजुर्ग में स्थित गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां एक गाय द्वारा बछिया को जन्म दिए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। नवजात बछिया को दूध पिलाया। गौआश्रय में 36 पशुओं की मौजूदगी व छोटे परिसर को देखते हुए उन्होंने आश्रय स्थल के विस्तार व बेहतर प्रबंधन का सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।