Maharajganj News: वाइब्रेंट विलेज में प्रस्तावित कार्यों के डीपीआर जल्द तैयार करें : डीएम

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महाराजगंज के डीएम गौरव सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों से प्रभावी क्रियान्वयन और फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड में करने के लिए निर्देश दिए। कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, आदि योजनाओं को जल्द पूरा करने का आदेश दिया।

वाइब्रेंट विलेज में प्रस्तावित कार्यों के डीपीआर जल्द तैयार करें : डीएम

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाइब्रेंट विलेज में प्रस्तावित कार्यों का डीपीआर जल्द तैयार करने को कहा।

विभागों की कार्य योजना

उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाना सुनिश्चित करें। कहा कि इस माह हर हाल में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभार्थियों की फैमिली आईडी निर्माण सुनिश्चित करें। उद्यान अधिकारी को निर्यात हेतु बागबानी फसलों को चिन्हित कर निर्यात हेतु कार्ययोजना जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। उन्होंने एनआरएलएम की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों को मज़बूत करने और उनकी व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं की प्रगति पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े और जनपद की रैंकिंग न गिरे। उन्होंने कहा कि योजनाओं में सी और डी कदापि स्वीकार्य नहीं है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

डीएम गौरव सिंह ने कौन से विकास कार्यों की समीक्षा की?
डीएम गौरव सिंह ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।