चौक पहुंचे डीएम, मंदिर व रामग्राम परियोजना का लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने चौक स्थित गुरु गोरखनाथ

चौक पहुंचे डीएम, मंदिर व रामग्राम परियोजना का लिया जायजा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं रामग्राम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर डीएम ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया तथा वहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे निर्माण एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक लाइटें स्थापित कराने को कहा।

कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। रामग्राम परियोजना का निरीक्षण करते हुए परियोजना कार्यों में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर संबंधित को नोटिस जारी करने को कहा। साथ ही परियोजना की अगली किस्त जारी कराने के लिए पर्यटन विभाग से आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना के तहत निर्माणाधीन सरोवर की गहराई बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त खुदाई कराने को कहा। कहा कि रामग्राम परियोजना जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जेई यूपीपीसीएल सुनील मौर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।