ब्लैक स्पॉट में करें सुधार, हादसे कम करें
Maharajganj News - महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, कारणों और ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधार कार्य और संकेतकों की स्थापना का निर्देश दिया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, उनके कारणों तथा चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विगत माह सड़क दुर्घटना और उनमें होने वाली मौतों की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधार कार्य कर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं। उन्होंने विशेषकर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर उक्त संकेतकों को तत्काल लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटन में मौत बेहद गंभीर विषय है।
सड़क दुर्घटना में प्रायः युवा या परिवार के मुखिया की मौत होती है, जो मौत को और अधिक गंभीर बना देता है। इसलिए ऐसी दुर्घटनाओं में कमी लाना बेहद जरूरी है। बताया कि वर्तमान में घने कोहरे के दृष्टिगत अधिक दुर्घटना होने की आशंका होती है। इसलिए कार्यदायी संस्थाएं बिना देरी किए 26 जनवरी तक सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि जनपद में मार्ग दुर्घटना में कमी हो। उन्होंने यह भी कहा कि मेन सड़क के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए नाम वो मोबाइल नंबर का साइन बोर्ड सड़क के किनारे स्थापित कराएं। उन्होंने कहा कि दुर्घनाओं का सही कारण सामने आने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएब्लूडी, एआरटीओ एवं पुलिस विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए उनको रोड पर लगे साइन बोर्ड व डाइवर्जन संकेतक की जांच का निर्देश दिया। जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि चीनी मिलों पर आने वाले ट्रैक्टर व ट्राली पर कपड़े पर संकेतक लगवाना सुनिश्चित करें। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार मिश्रा, डिप्टी सीएमओ सहित एनएच एवं एनएचआई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




