योजनाओं में प्रगति खराब होने पर तय होगी जिम्मेदारी
Maharajganj News - महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभागीय योजनाओं की प्रगति पर ध्यान दें और खराब प्रगति वाली योजनाओं के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करें। कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, और अन्य क्षेत्रों की परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। सम्बंधित विभाग उक्त योजनाओं/परियोजनाओं में सुधार सुनिश्चित करें।
सैम और मैम बच्चों के पोषण में अपेक्षित सुधार न होने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़ा निर्देश देते हुए सुधार सुनिश्चित करने के लिए कहा। निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए रिद्धि पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


