डीएम ने जनता दर्शन की शुरू की लाइव मानिटरिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था शुरू की है। इसका उद्देश्य समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे अधिकारियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। यह पहल सरकार की सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने के लिए की गई है।

डीएम ने जनता दर्शन की शुरू की लाइव मानिटरिंग

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने एक अभिनव पहल के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य न केवल जनता दर्शन को नियमित एवं व्यवस्थित बनाना है, बल्कि इसकी गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार लाना है। इसके तहत प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एक निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की ताजा जानकारी प्राप्त की जा रही है।डीएम मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने लगे हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सीडीओ द्वारा खंड विकास अधिकारियों के जनता दर्शन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों के जनता दर्शन की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता दर्शन को पूर्ण गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करते हुए प्रत्येक प्राप्त प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार की सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने और आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।