थैलिसीमिया मरीज को मिला ब्लड, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
Maharajganj News - महराजगंज में थैलिसीमिया से पीड़ित आर्यन कुमार को रक्त उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। आर्यन के पिता ने डीएम से मदद मांगी, जिसके बाद अस्पताल ने तुरंत रक्त उपलब्ध कराया। आर्यन का परिवार बिहार से घुघली में रह रहा है। परिजनों ने प्रशासन और अस्पताल का आभार जताया।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थैलिसीमिया से पीड़ित आर्यन कुमार को ब्लड उपलब्ध कराने के मामले में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता सामने आई है। आर्यन के पिता सचिन कुमार द्वारा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र देने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जिला अस्पताल ने त्वरित गति से प्रक्रिया पूरी कराकर आर्यन के लिए रक्त उपलब्ध कराया। आर्यन मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है, लेकिन इन दिनों उसका परिवार घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में रह रहा है। उसके पिता सचिन कुमार ने ब्लड के लिए डीएम से गुहार लगाई थी। डीएम के निर्देश पर ब्लड उपलब्ध कराया गया।
सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि आर्यन को पूर्व में भी लगातार ब्लड उपलब्ध कराया जाता रहा है।जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक उसे कई बार ब्लड दिया गया है। पूरे वर्ष में रक्त केन्द्र द्वारा थैलिसीमिया मरीजों को 126 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया है। सीएमएस ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के तहत थैलिसीमिया मरीजों को निजी ब्लड बैंक से भी निःशुल्क ब्लड प्राप्त करने की सुविधा है, जिसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई है। ब्लड मिलने के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन व अस्पताल का आभार जताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


