250 महिला कारीगरों का मिली नि:शुल्क सिलाई मशीन
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर के एक लॉन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर के एक लॉन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों में टूल किट व प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने 250 लाभार्थियों को निशुल्क सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र का वितरण किया। सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब ये महिलाएं सिलाई को रोजगार बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कामगारों व कारीगरों के लिए बहुत उत्तम योजना है। इसका प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की ओर आसानी से बढ़ा जा सकता है। इस योजना के सहारे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।
इससे वह स्वयं तो रोजगार कर ही रही हैं अपने आसपास की महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के प्रशिक्षण प्राप्त 250 महिलाओं को टूलकिट दिया गया है। इसके पहले भी 200 महिलाओं को टूलकिट दिया जा चुका है। इस मौके पर पीडी रामदरश चौधरी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य केवीआईवी ध्यानचंद आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष सोनी ने किया। इस साल के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू मुख्य अतिथि विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने टूल किट वितरण दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 2025-26 बैच के प्रथम प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया। इसमें हलवाई व दर्जी ट्रेड में कुल 300 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



