Maharajganj News: नाली की दुर्व्यवस्था का वीडियो वायरल करने पर विवाद, दो पक्षों का चालान
Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद।सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वीडियो वायरल होने से नाराज प्रधान प्रतिनिधि और उसके पुत्र पर ब

Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में नाली की दुर्व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वीडियो वायरल होने से नाराज प्रधान प्रतिनिधि और उसके पुत्र पर ब्लॉगर से गाली-गलौज करने और मारपीट पर आमादा होने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर शांति व्यवस्था के तहत चालान कर दिया।अहिरौली गांव निवासी अरविंद कन्नौजिया सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाते हैं। उन्होंने अपने मोहल्ले में नाली की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रुदल और उसका पुत्र विवेक नाराज हो गए।
आरोप है कि दोनों ने अरविंद को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉगर के परिजन और समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इससे गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि नाली की समस्या का वीडियो वायरल करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को थाने लाकर चालान किया गया है।


