गीत, कविता और गजल के साथ खड़ा होता है विमर्श : प्रो. वशिष्ठ
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। काशी हिन्दू विवि वाराणसी के हिन्दी विभागाध्यक्ष व गीतकार प्रो. वशिष्ठ अनूप
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। काशी हिन्दू विवि वाराणसी के हिन्दी विभागाध्यक्ष व गीतकार प्रो. वशिष्ठ अनूप ने कहा कि आज की हिन्दी कविता अपने समय के गहन यथार्थ संघर्ष और चुनौतियों को मुखरता से अभिव्यक्त कर रही है। हिन्दी कविता रूमानी दुनिया से निकलकर महानगरों की यांत्रिकता के पलायन और बाजारवाद के बीच मानवीय संवेदनाओं को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। कविता, गीत और गजल वर्तमान समय में एक विमर्श खड़ा कर रहा है। वे ग्राम स्वराज पुस्तकालय रामपुर बुजुर्ग में आयोजित आज की हिंदी कविता: यथार्थ और चुनौतियां विषयक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आर्थिक विषमता और पलायन कविताओं में निम्न में मध्यवर्ग की आर्थिक पीड़ा प्रमुखता से उभर रही है।
कहा कि बाजार तमाम सारे माध्यमों से भरा पड़ा है। मजदूर पर कम लिखा जा रहा है। जो लिखा जा रहा है वह संपर्क नहीं हो पा रहा है। काव्य संध्या के क्रम में प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप ने गदोरी पर रची मेहंदी की लाली याद आती है, मुझे वह लड़की भोली भाली याद आती है... आदि सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। अध्यक्षता करते हुए पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप किताबों या पन्ने तक सीमित नहीं है। वह जनमानस के मन मस्तिष्क पर हावी होने वाली कविताएं लिखते हैं। गजलकार डॉ. ठाकुर भारत श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य व समाज का गहरा रिश्ता है। कोलकाता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर अमरनाथ ने कहा कि आज की कविता के समक्ष संप्रेषण नेता का संकट एक बड़ी चुनौती है। इसलिए आज के हिंदी कविता समय की चुनौतियों का सामना करते हुए संवेदनशीलता और संघर्ष के दम पर मनुष्य को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संचालन डॉ. शान्तिशरण मिश्र ने किया। इस दौरान गीतकार हरि शरण ओझा, लेखक डॉ. परशुराम गुप्त, गजलकार नवीन शुक्ला, राजेश स्वर्णकार, संतोष श्रीवास्तव, युवा कवि दिव्यांश पांडे, उमेश साहनी, शशि वर्मा, सुरेंद्र पटेल, आशीष गौतम, रानू प्रजापति, अविनाश श्रीवास्तव ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीजे थॉमस, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम शर्मा, कृष्ण कुमार शुक्ला, राजेश सोनकर, सत्यनारायण शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पटेल तथा लाइब्रेरियन कनक शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


