नवोदय के बच्चो ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News - पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। एसडीएम विजय कुमार और विशेषज्ञ चंदन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के तरीके बताए। चंदन द्विवेदी ने बताया कि हर साल तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो रही है, जिससे बचने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम विजय कुमार व आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ चंदन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के तौर तरीके बताए। आपदा विशेषज्ञ चंदन द्विवेदी ने बताया कि हमारे देश में प्रतिवर्ष दो डिग्री के तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे बचने के लिए हमे प्रतिवर्ष पौध लगाने की जरूरत है। प्रभारी प्रधानाचार्य धीरज कुमार, प्रवीण कुमार, भागीरथी पटेल,अरविंद कुमार, डॉ. रंजन कुमार, अनिल मौर्य, शशांक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


