वन्यजीव सुरक्षा के लिए डीएफओ ने देर रात जंगलों का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलों के संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर

वन्यजीव सुरक्षा के लिए डीएफओ ने देर रात जंगलों का किया निरीक्षण

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलों के संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने लक्ष्मीपुर एवं दक्षिणी चौक रेंज में संयुक्त टीम के साथ देर रात निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ीघाट वन बीट क्षेत्र, चानकी पुल सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त गश्त की गई।अधिकारियों ने जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटान एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम, वन सम्पदा के संरक्षण तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रबन्धों का आंकलन किया। डीएफओ ने वनकर्मियों को सतर्कता के साथ नियमित गश्त जारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

वन विभाग द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने और वन संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि वन्यजीवों के साथ-साथ जंगलों और वन सम्पदा की सुरक्षा भी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसके लिए रात्रिकालीन गश्त, सतत निगरानी और जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान लक्ष्मीपुर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा, वन दरोगा मनीष राणा, ब्रह्मदत विश्वकर्मा, वनकर्मी राम बचन यादव, सुरक्षा प्रभारी कासिम अली, दक्षिणी चौक रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋषभ नायक, वन दरोगा राहुल कुमार व वन रक्षक प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।