देवदह-रामग्राम के विकास को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देवदह-रामग्राम क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देवदह-रामग्राम क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की। छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।समिति अध्यक्ष जितेंद्र राव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने देवदह को भगवान बुद्ध का ननिहाल बताते हुए क्षेत्र में व्यापक पर्यटन और आधारभूत विकास कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। मांग पत्र में कुशीनगर-देवदह-कपिलवस्तु बौद्ध परिपथ परियोजना को शीघ्र शुरू करने, रामग्राम स्थित आठवें अस्थि स्तूप तक इंटरलॉकिंग मार्ग, फुटपाथ व परिक्रमा पथ निर्माण, देवदह व रामग्राम में विस्तृत पुरातात्विक उत्खनन, संग्रहालय व प्रकाश व्यवस्था की मांग प्रमुख रही।
समिति ने देवदह स्थित सगरा के टीले पर भगवान बुद्ध, माता महामाया और महाराज अंजन की भव्य प्रतिमाएं स्थापित करने तथा क्षेत्र को आधिकारिक रूप से देवदह रामग्राम घोषित करने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से यह क्षेत्र शीघ्र ही वैश्विक बौद्ध श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


