निजी स्कूल बंद करने की मांग पर सड़कों पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निजी स्कूलों को बंद करने की मांग को लेकर संयुक्त

निजी स्कूल बंद करने की मांग पर सड़कों पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निजी स्कूलों को बंद करने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने सक्सेना तिराहे पर प्रदर्शन किया। नेपाल की तर्ज पर समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल की तर्ज पर भारत में भी निजी विद्यालयों को बंद कर समान शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाए। उन्होंने कहा जब आर्थिक रूप से कमजोर देश नेपाल इस दिशा में कदम उठा सकता है, तो भारत जैसे सक्षम देश में यह निर्णय क्यों नहीं लिया जा सकता।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सभी निजी स्कूल बंद कर दिए जाएं तो सरकारी स्कूलों का स्वतः ही कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आम नागरिकों के बच्चे जब एक ही स्कूल में शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, अमीर-गरीब व जातिगत भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाएगा। इस दौरान महामंत्री दामोदर गोयल, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, संगठन मंत्री श्रवण वर्मा, मंत्री कृष्णा कसौधन, मीडिया प्रभारी सिकंदर रौनियार, आदित्य आर्य, राम मिलन वर्मा, जितेंद्र दुबे, मोहन जायसवाल, बद्री विशाल गुप्ता, विनोद मद्धेशिया, उमेश गुप्ता, संदीप कसौधन, गौरी शंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, शिव ओम गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।