Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDemand to Abolish Toll Fees for Private Vehicles in Maharajganj
निजी गाड़ियां हों टोल फ्री, नहीं तो आंदोलन तय

निजी गाड़ियां हों टोल फ्री, नहीं तो आंदोलन तय

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने केंद्र सरकार से निजी वाहनों पर टोल शुल्क समाप्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भेजा, जिसमें कहा गया कि टोल शुल्क मुख्य रूप से कमर्शियल वाहनों से लिया जाना चाहिए। यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

Jan 24, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की महराजगंज जिला इकाई ने केंद्र सरकार से निजी वाहनों पर टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। महराजगंज यूनिट के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में प्राइवेट गाड़ियों (कारों, दोपहिया आदि निजी उपयोग के वाहनों) को टोल प्लाजा से मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। ज्ञापन में पार्टी ने तर्क दिया कि निजी वाहन टोल राजस्व में बहुत कम योगदान देते हैं, जबकि आम नागरिकों को रोजमर्रा की यात्रा में टोल का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह मांग ऐसे समय में उठाई गई है, जब केंद्र सरकार टोल व्यवस्था में सुधार की दिशा में कई कदम उठा रही है। कहा कि इस समय जीएनएसएस आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, मासिक/वार्षिक पास की संभावना और टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता समाप्त करने की योजनाएं बनाई जा रह हैं। इस दौरान इस पर विचार किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टोल शुल्क मुख्य रूप से कमर्शियल वाहनों से वसूला जाना चाहिए, क्योंकि निजी वाहन मालिक पहले ही पेट्रोल-डीजल, रोड टैक्स आदि कई कर दे रहे हैं। सरकार को आम आदमी की परेशानी को समझते हुए प्राइवेट वाहनों को टोल फ्री करने का फैसला लेना चाहिए। हमारी यह मांग लाखों मध्यम वर्गीय परिवारों की आवाज है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर कलीमुल्लाह जिला प्रवक्ता, निजामुद्दीन जिला महासचिव, राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अली शेर, महबूब आलम,अफसर अली, हाफिज अली हसन, शफी मोहम्मद विधानसभा प्रभारी, कयामुद्दीन राईनी, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, वसी अहमद, मौलाना मोबारक हुसैन, इम्तियाज अहमद, रमजान अली, माजिद अली, एडवोकेट रईस अंसारी, अब्दुल रहीम, बदरुद्दीन, इरशाद आलम, तल्हा, शफी मोहम्मद, शाह आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।