चार को दिल्ली में गरजेंगे महराजगंज के शिक्षकमौजूद रहे।

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली चलो अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के लिए 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर दिल्ली चलने की अपील की।

चार को दिल्ली में गरजेंगे महराजगंज के शिक्षकमौजूद रहे।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम पर दिल्ली चलो अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धर दूबे भी मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल 2026 को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि टेट और नॉन टेट सभी शिक्षक एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पहुंचे और इस अन्याय का विरोध करे।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री उपेंद्र पांडेय ने कहा कि एफटीआई के नेतृत्व में महराजगंज से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे। मांडलिक संगठन मंत्री गोरखपुर ज्ञानेंद्र ओझा ने शिक्षकों से आग्रह है कि 4 अप्रैल को भारी से भारी संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपनी सेवा शर्तों को सुरक्षित करें।एफटीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक राजेश धर दूबे ने कहा कि यह धरना बड़े यज्ञ में आहुति देना है। संचालन कर रहे जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि अभी तक महराजगंज से विभिन्न साधनों से 430 शिक्षक दिल्ली चलने को तैयार हो गए हैं।बैठक को गोरखपुर के जिला संयुक्त मंत्री युगेश शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली,अध्यक्ष पनियरा हरीश शाही, अध्यक्ष नौतनवा राघवेंद्र पांडेय, अध्यक्ष लक्ष्मीपुर धन प्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष फरेंदा विजय पांडे,अध्यक्ष मिठौरा विजय यादव,अध्यक्ष बृजमनगंज अलाउद्दीन, अध्यक्ष घुघली अरविंद गुप्ता, मंत्री फरेंदा वीरेंद्र मौर्य मंत्री घुघली मनोज वर्मा, मंत्री पनियरा राजेश यादव,मंत्री लक्ष्मीपुर हरिश्चंद्र चौधरी, मंत्री मिठौरा चंद्र भूषण पटेल,मंत्री बृजमनगंज अनूप कुमार, मंत्री परतावल जगत सिंह,मंत्री सिसवा धीरज शाही, कोषाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र पटेल, संगठन मंत्री मौसम , ऊषा गौतम ,वंदना त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी ,तहसील प्रभारी सदर सुधाकर राय, तहसील प्रभारी निचलौल नवीन शुक्ला, जूनियर शिक्षक संघ पनियरा के संयोजक प्रयागनाथ मिश्र, जूनियर शिक्षक संघ फरेंदा के मंत्री ब्रजबल्लभ मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, राजकुमार पटेल , फरेंदा के उपाध्यक्ष सुशील सिंह ,राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।