Maharajganj News: हिरना नाला पुल के दोनों तरफ बना होल हादसे का दे रहा दावत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिम्मेदारों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। मुख्य

हिरना नाला पुल के दोनों तरफ बना होल हादसे का दे रहा दावत
हिरना नाला पुल के दोनों तरफ बना होल हादसे का दे रहा दावत

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिम्मेदारों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। मुख्य सड़क पर हिरना नाला के पुल के दोनों तरफ बड़े-बड़े होल हो गए हैं। जानकारी के बावजूद जिम्मेदार उसे ठीक नही करा रहे हैं। इससे कभी भी इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।घुघली-सिसवा बाजार मार्ग सबसे व्यस्त सड़कों में से एक हैं। लेकिन इन सड़क मार्ग के हिरना नाला पुल के दोनों तरफ बड़े-बड़े होल हो गए हैं। पुल के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर बने होल में किसी भी समय वाहन या राहगीर गिरकर घायल हो सकते हैं। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की।

लेकिन अब तक उसे ठीक नही किया जा सका। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। महेंद्र यादव, गोपाल यादव, गामा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नसीरुद्दीन, राम केवल, पूर्व प्रधान उमेश यादव और नरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुल के दोनों तरफ बने होल की जानकारी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों को कई बार दिया गया। बावजूद होल को नही भरा गया। ऐसे में कभी भी बड़ा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से होल को ठीक कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: हिरना नाला पुल के दोनों तरफ बना होल हादसे का दे रहा दावत