ठगी के शिकार शख्स के खाते में लौटाए दस हजार

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

चौक की साइबर सेल ने साइबर ठगी के एक और पीड़ित के बैंक खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए। टीकर निवासी नईमुद्दीन अंसारी के साथ 13 सितंबर 2025 को ठगी हुई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद, साइबर सेल ने प्रभावी कार्रवाई की और पीड़ित की पूरी राशि लौटाई।

ठगी के शिकार शख्स के खाते में लौटाए दस हजार

चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर अपराध के शिकार लोगों को त्वरित राहत दिलाने में थाना चौक की साइबर सेल को एक और सफलता मिली है। साइबर ठगी के एक और पीड़ित के बैंक खाते में 10 हजार की पूरी धनराशि वापस कराई गई।थाना चौक क्षेत्र के टीकर निवासी नईमुद्दीन अंसारी के साथ 13 सितंबर 2025 को 10 हजार की साइबर ठगी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष मनीष पटेल के निर्देशन में थाना चौक साइबर सेल ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की।

इसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी 10 हजार की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि साइबर ठगी की घटनाओं में यदि पीड़ित तत्काल हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हैं, तो धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj Newsठगी के शिकार शख्स के खाते में लौटाए दस हजार