स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर हुई संगोष्ठी
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक बाजार में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक सराहना,

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक बाजार में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक सराहना, श्रवण कौशल विकास तथा स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, कलाकारों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
प्रमुख वक्ता के विचार
मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे। वे संविधान सभा के सदस्य तथा सांसद भी रहे। उन्होंने 1932 में के आह्वान पर राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने महराजगंज के किसानों एवं मजदूरों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। इसी कारण उन्हें महराजगंज का मसीहा तथा पूर्वांचल का गांधी और लेनिन कहा जाता है। वे आजीवन अविवाहित रहे और दलितों एवं शोषितों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। अपने 58 वर्ष के राजनीतिक जीवन में वे 17 बार गिरफ्तार हुए तथा लगभग 13 वर्ष विभिन्न जेलों में बिताए, जिनमें 10 वर्ष कठोर कारावास भी शामिल था। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020
विशिष्ट वक्ता शिक्षक रामसुखी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत आयोजित भाषा आधारित समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में खेल-खेल में संचार कौशल, नई भाषाओं को सीखने की रुचि तथा बहुभाषी समझ विकसित करना है। इससे बच्चों में संवेदनशीलता और समावेशी भावना का विकास होता है, जो उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


