जनपद स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
Maharajganj News - युवा कल्याण विभाग महराजगंज द्वारा कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आराधना चौधरी और अंबिकेश गुप्ता की टीम को इनोवेशन ट्रैक में पुरस्कार मिला।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। युवा कल्याण विभाग महराजगंज की ओर से कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम चौक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। युवा उत्सव में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनोवेशन ट्रैक/साइंस मेला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान आराधना चौधरी एवं द्वितीय स्थान अंबिकेश गुप्ता की टीम ने प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम नितेश सिंह तथा द्वितीय उजाला, लोकगीत में सत्य प्रकाश एवं टीम प्रथम व कविता एवं टीम द्वितीय, लोकनृत्य में निधि एवं टीम प्रथम तथा सीमा एवं टीम द्वितीय,पेंटिंग में आदित्य गौर प्रथम एवं श्वेता शर्मा द्वितीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में नितेश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में श्रेया पटेल प्रथम एवं विजयलक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का निर्णयन बेचू दास एवं विपिन पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, पीजी कॉलेज महराजगंज डॉ. दिवाकर सिंह, प्रधानाचार्य, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज डॉ. हरेंद्र यादव एवं प्राचार्य गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय मेजर रामपाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बृजेश यादव, प्रवीण मिश्रा, राकेश पटेल, अर्जुन त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह सहित समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




