Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCrop Cutting in Maharajganj DM Ensures Accurate Agricultural Assessment
क्राप कटिंग में 21.122 किलोग्राम का मिला फसल उत्पाद

क्राप कटिंग में 21.122 किलोग्राम का मिला फसल उत्पाद

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में सदर ब्लाक के ग्राम

Tue, 11 Nov 2025 09:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में सदर ब्लाक के ग्राम चौपरिया में क्रॉप कटिंग की गई। डीएम की उपस्थिति में रेंडम विधि से चयनित कृषक भगवती के खेत में सांख्यिकीय विधि से क्रॉप कटिंग की गई। निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई की गई फसल उत्पाद 21.122 किलोग्राम पाया गया। इस प्रक्रिया में फसल की पैदावार का वैज्ञानिक आंकलन सुनिश्चित किया गया, ताकि जनपद में कृषि उत्पादन और उत्पादकता के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आंकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जिले की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन आंकड़ों के आधार पर कृषि उत्पादन के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का उचित भुगतान भी किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लॉकों में क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति से समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, ताकि कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। साथ ही किसानों को पराली न जलाने हेतु जागरूक किया। कहा कि पराली जलाने से न सिर्फ कृषि उत्पादकता प्रभावित होती है, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ता है। इस सन्दर्भ में उच्चतम न्यायालय और एनजीटी का स्पष्ट निर्देश है कि खेतों में पराली न जले। क्रॉप कटिंग के दौरान नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।