गोरखपुर, घुघली व सिसवा की टीमों ने मारी बाजी
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएबी इंटर कालेज घुघली में चल रही स्व. कमला कांत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएबी इंटर कालेज घुघली में चल रही स्व. कमला कांत चतुर्भुजा मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच में गोरखपुर, घुघली एवं सिसवा बाजार की टीमों ने जीत दर्ज किया। पहला मैच गोरखपुर एवं कुशीनगर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 102 रन की चुनौती दी। जवाब में कुशीनगर की टीम मात्र 70 रन बना कर सिमट गई। दूसरा मैच एस के इलेवन कोठीभार एवं घुघली के बीच खेला गया। घुघली के टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य कोठीभार के समक्ष रखा।
जवाब में कोठीभार की टीम केवल 10 ओवर में छह विकेट खोकर 119 रन बना सकी। तीसरा मैच सिसवा बाजार एवं पकड़ियार के बीच खेला गया। इसमें सिसवा बाजार के टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पांच विकेट खोकर 132 रन बनाई। इसके जवाब में पकड़ियार की टीम मात्र 65 रन बना सकी। इस खेल में घुघली के के डी शर्मा एवं सिसवा बाजार के अमित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच का उद्घाटन एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रंजीत बहादुर सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता-लेफ्टिनेंट शेष मणि पाण्डेय ने किया। आयोजक अभिनव मिश्र एवं चंद्र मौलि मिश्र ने सभी का आभार जताया। अम्पायर नमन पाल सिंह एवं अमित जायसवाल रहे। उद्घोषक बद्रीश पाण्डेय एवं अजय श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर दिवाकर नाथ तिवारी, केशव जायसवाल, अरविंद कश्यप, संदीप पाण्डेय, अनिल जायसवाल, मान सिंह, दीपक यादव, छोटे लाल कुशवाहा, सुधीर यादव, अजीत रावत, आकाश रावत, अशोक कुमार, संतोष, सुरेश सिंह, मैनेजर जायसवाल, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




