स्कूल के गेट का ताला तोड़कर कोर्ट के आदेश का कराया गया पालन

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल नौतनवा के संचालन को लेकर विवाद के दौरान, एसडीएम नवीन प्रसाद के नेतृत्व में उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए स्कूल का ताला तोड़ा गया। स्कूल संचालन की जिम्मेदारी रामकुमार थापा को सौंपी गई। इससे पहले, स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा था।

स्कूल के गेट का ताला तोड़कर कोर्ट के आदेश का कराया गया पालन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल नौतनवा के संचालन को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को उस समय गहमा-गहमी बन गई, जब एसडीएम नवीन प्रसाद के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर पिंगल राणा उच्च न्यायालय का आदेश का पालन कराने पहुंचे। स्कूल गेट का ताला बंद होने के कारण उसे तोड़ा गया और उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए स्कूल संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी संस्था के लोगों को सौंप दी गई। स्कूल संचालन का पदभार दिलाने के लिए उच्च न्यायालय ने 31 अक्तूबर को आदेश दिया था। गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा संचालित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल लगातार चल रहे विवादों की वजह से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा था।

उच्च न्यायालय का आदेश का पालन नहीं होने पर स्कूल के प्रबंधक रामकुमार थापा बीते 8 जनवरी को समाज व पूर्व सैनिकों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में आ गए। बीते शनिवार को स्कूल पहुंचे गेट पर ताला बंद होने की वजह से वापस लौट आए थे। प्रशासन ने सोमवार तक का समय देते हुए नोटिस दूसरे पक्ष को भेज दिया था। सोमवार की दोपहर तक दूसरा पक्ष मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद एसडीएम नवीन प्रसाद, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं नामित अधिकारी बीईओ स्कूल के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। स्कूल संचालन की पूर्ण रूप से जिम्मेदारी स्कूल के प्रबंधक रामकुमार थापा को स्थानांतरित की गई सहायक रजिस्ट्रार को दी गई थी जिम्मेदारी उच्च न्यायालय ने रामकुमार थापा को स्कूल संचालन की पूरी जिम्मेदारी स्थानांतरण करने के निर्देश सहायक रजिस्ट्रार गोरखपुर को दिया था। सहायक रजिस्टर गोरखपुर ने 22 नवंबर-2025 को उच्च न्यायालय के आदेश के पालन को लेकर बीएसए महराजगंज को पत्र भेजा था। इसके बाद बीएसए ने 22 दिसंबर-2025 को लक्ष्मीपुर एबीएसए को न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए स्कूल का चार्ज रामकुमार थापा को स्थानांतरण करते हुए कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सोमवार तक का समय दूसरे पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए दिया गया था। न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराना था। एबीएससी द्वारा संपूर्ण संचालन का पदभार स्थानांतरण करा दिया गया है। न्यायालय के आदेश का पालन कराया गया। नवीन प्रसाद, एसडीएम, नौतनवा

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।