Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCounseling for Vacant Posts at Kasturba Gandhi Residential Girls School
60 अभ्यर्थियों ने कराई अपनी काउंसिलिंग

60 अभ्यर्थियों ने कराई अपनी काउंसिलिंग

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के रिक्त पदों के लिए विकास भवन पर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 600 से अधिक आवेदन किए गए, जिसमें 122 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। मेरिट लिस्ट बाद में जारी की जाएगी।

Jan 13, 2026 11:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए विकास भवन पर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह, बीएसए रिद्धी पांडेय व डीआईआऐस प्रदीप कुमार शर्मा की मौजूदगी में अभ्यर्थियों की काउंसिंलिंग हुई। चयनित अभ्यर्थियों मेरिट लिस्ट बाद में जारी की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भर्ती के लिए पीजीटी हिन्दी,अंग्रेजी,गणित,जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान,भौतिकी शास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक /लिपिक, सहायक रसोइया, चपरासी व चौकीदार पदों पर चयन के लिए रिक्तियां निकाला गया था। कट आफ के आधार पर सोमवार से अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग विकास भवन के सभागार में शुरू हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह, बीएसए रिद्धी पांडेय व डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा की मौजूदगी में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुआ। 66 पदों पर 600 से अधिक आवेदन हुए हैं। पहले दिन शिक्षकों के साथ ही कम्प्यूटर विज्ञान व लैब असिस्टेंट पदों के लिए साक्षात्कार हुआ। इसमें 122 अभ्यर्थियों का बुलाया गया था। जिसके सापेक्ष 60 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराया। मंगलवार को भी काउंसिलिंग होगा। बीएसए रिद्धी पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग नियमानुसार कराया जा रहा है। अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच पड़ताल व जरूरी दस्तावेज जमा कराया गया। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूचना बाद में दी जाएगी।