ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजकोरोना : चीन से लौटे थाइलैंड के दो यात्रियों को भारत में आने से रोका

कोरोना : चीन से लौटे थाइलैंड के दो यात्रियों को भारत में आने से रोका

कोरोना के मद्देनजर सख्ती को लेकर नेपाल से भारत लौट रहे थाईलैंड के दो पर्यटकों का वीजा सोनौली में इमीग्रेशन अधिकारियों ने रविवार को जांच-पड़ताल के बाद प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही उन्हें देश में प्रवेश...

कोरोना : चीन से लौटे थाइलैंड के दो यात्रियों को भारत में आने से रोका
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजMon, 10 Feb 2020 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के मद्देनजर सख्ती को लेकर नेपाल से भारत लौट रहे थाईलैंड के दो पर्यटकों का वीजा सोनौली में इमीग्रेशन अधिकारियों ने रविवार को जांच-पड़ताल के बाद प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही उन्हें देश में प्रवेश की इजाजत नहीं दी। दोनों थाई नागरिक एक दिन पहले शनिवार को अपने देश के 250 पर्यटकों के दल के साथ सोनौली के रास्ते नेपाल के लुम्बिनी गए थे। वापसी के समय 248 थाई नागरिकों को देश में प्रवेश की इजाजत दे दी गई, लेकिन दो नागरिकों को यह कहते हुए प्रवेश नहीं दिया गया कि वे 14 जनवरी को बैंकॉक से चीन गए थे।

नेपाल जाने का दिया डिपॉर्चर, वापसी में वीजा प्रतिबंधित किया

लुम्बिनी से भारत में वापसी करते समय रविवार को दो थाई यात्रियों को इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा प्रवेश की इजाजत नहीं देने पर थाई नागरिकों में रोष देखने को मिला। उनका कहना था कि पहले क्यों नहीं रोका गया? नेपाल क्यों जाने दिया गया? अब वापसी में आने पर थाई नागरिकों को रोक कर इमीग्रेशन अधिकारी परेशान कर रहे हैं। थाई नागरिकों का कहना था कि 14 जनवरी को बैंकॉक से चीन गए। 18 जनवरी को वहां से लौट आए। इसके बाद वे थाईलैंड से बोधगया गए। वहां तीर्थस्थल का भ्रमण कर सोनौली आए। तब सोनौली के ही इमीग्रेशन अधिकारियों ने डिपॉर्चर दे दिया। अब वापसी में वीजा प्रतिबंधित कर दिया।

यात्रियों के दल में थाईलैंड के अफसर भी शामिल

सोनौली के रास्ते नेपाल के लुम्बिनी जाने वाले 250 थाई यात्रियों के दल में थाईलैंड सुप्रीम कोर्ट के अफसर व डिप्लोमेट भी शामिल हैं। यह दल तीन फरवरी को बोधगया में अराइवल किया था। इस दल में वे दो थाई नागरिक भी हैं, जिनको 24 दिन पहले चीन यात्रा पर जाने का हवाला देकर नेपाल से वापसी समय इमीग्रेशन ने रोक दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें