Maharajganj News: सहकारिता आंदोलन की सफलता में सचिवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सहकार से समृद्धि अभियान की प्रगति समीक्षा करते हुए डीएम गौरव

Maharajganj News: सहकारिता आंदोलन की सफलता में सचिवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सहकार से समृद्धि अभियान की प्रगति समीक्षा करते हुए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन की सफलता में सचिवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों को और अधिक सशक्त एवं किसानोन्मुख बनाने का निर्देश दिया।

सहकारिता आंदोलन की सफलता

उन्होंने कहा कि यदि सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक सफलतापूर्वक पहुंचाना है और किसानों को इसका अधिकतम लाभ दिलाना है तो सचिवों को पूरी सक्रियता, प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां केवल उर्वरक वितरण तक सीमित न रहें, बल्कि किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों से जोड़ने का भी कार्य करें। सचिवों को किसानों के बीच प्राकृतिक एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ जैविक एवं प्राकृतिक विकल्पों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जैविक उर्वरकों का नियमित एवं वैज्ञानिक ढंग से प्रयोग करने से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, उत्पादन लागत में कमी आती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलता है। इफको के नैनो उर्वरकों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उनके उपयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। जिन समितियों तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग नहीं हैं अथवा मार्ग जर्जर अवस्था में हैं, उनके निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को देने को कहा।

कार्यशाला में सहकारिता योजनाएं

एआर को आपरेटिव सुनील गुप्ता ने सहकार से समृद्धि अभियान की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में इफको के प्रबंधक विनोद मौर्या, सभी एडीसीओ, एडीओ तथा जनपद की सहकारी समितियों के सचिव उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

सहकारिता आंदोलन की सफलता में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण है?
सहकारिता आंदोलन की सफलता में सचिवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।