पुलिस लाइन में दीक्षान्त परेड आज, आरक्षी बनेंगे 142 रिक्रूट
महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आरटीसी पुलिस लाइन में मंगलवार को प्रशिक्षण में पास आउट...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजTue, 12 Jul 2022 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें
महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद।
आरटीसी पुलिस लाइन में मंगलवार को प्रशिक्षण में पास आउट रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी डॉ. कौस्तुभ शामिल होंगे। परेड की सलामी लेंगे। यह जानकारी एडिशनल एसपी निवेश कटियार ने दी। प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कुल 142 रिक्रूट आरक्षी दीक्षान्त परेड में शामिल होंगे। सुबह नौ बजे परेड फाल इन होगा। सुबह 9.10 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके पांच मिनट बाद मुख्य अतिथि के सामने से परेड गुजरेगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा। शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
