मानक विहीन नाली निर्माण का आरोप लगा मनोनीत सभासद ने रुकवाया काम
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल के महंत अवेद्यनाथ नगर में चल रहे नाली निर्माण कार्य
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल के महंत अवेद्यनाथ नगर में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान मनोनीत सभासद काशी नाथ सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए संबंधित ठेकेदार व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।मनोनीत सभासद काशी नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।
उनका कहना था कि यदि समय रहते इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई तो कुछ ही समय में नाली क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे वार्डवासियों को जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट और ढलाई की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच पूरी होने और गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने के बाद ही दोबारा कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्माण में गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


