ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज में कांग्रेसियों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

महराजगंज में कांग्रेसियों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

महराजगंज के वीर बहादुरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।...

महराजगंज में कांग्रेसियों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Tue, 07 Jan 2020 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज के वीर बहादुरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर ब्लाक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।

यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव कौशल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से लगना होगा। कार्यकर्ताओं को ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस राहुल राय ने कहा कि अभी जहां कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है, वहां पर विधानसभावार संगठन को खड़ा दें।

इसके बाद पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में लग जांए। उन्होंने संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने को कहा। लोगों के बीच रहकर समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्रिय होने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें