Maharajganj News: चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, एकजुट होने की अपील
Maharajganj News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में नौतनवा ब्लाक के देवघट्टी चौराहे पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और 2027 के लक्ष्य पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चलाने की योजना भी बताई।
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के देवघट्टी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही 2027 विधानसभा के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत आज विधानसभा के प्रति बूथ पर बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी है। यह पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा कि जिन महिलाओं का नाम सूची से काट दिया गया है, आने वाले अभियान में उनका नाम मतदाता सूची में डलवाने के लिए कांग्रेस एक अभियान चलाएगी।
पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा ने कहा कि सरकार नौजवानों को रोजगार से वंचित कर रही है। किसानों को खाद नहीं मिल रही।पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि आज नौतनवा में जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। सम्मेलन में डॉ. रामनारायण चौरसिया, संतोष यादव, सदामोहन उपाध्याय, इसरार अहमद, मोहम्मद अमीन खान, प्रमोद पांडेय, निहाल इराकी, सुरेश मणि त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, प्रमोद दुबे, समीउल्लाह खान, इंद्रेश चौधरी, सुरेश यादव, राधेश्याम, ओम प्रकाश पांडेय, गिले खान, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


