बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन
Maharajganj News - महराजगंज में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसी सक्सेना चौराहे पर धरना देकर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदन में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी गुरुवार को सड़क पर उतर गए। पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी सक्सेना चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर जमीन पर ही बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। सदर तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कांग्रेसी फिर नारेबाजी करते हुए कार्यालय पर वापस हुए। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का कहना रहा कि बाबा साहब का किया गया अपमान संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। कहा कि भाजपा लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। अडानी, मणिपुर, संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बावजूद संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग की। लेकिन सत्तापक्ष को यह रास नहीं आया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री से गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की, लेकिन सरकार इसे अपमान मानने को तैयार नहीं है। षडयंत्र कर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान बर्बरता के शिकार युवक कांग्रेस नेता स्व. प्रभात पांडेय की मौत की न्यायिक जांच की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह सैंथवार, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी सिंह सोलंकी, चन्द्रजीत भारती, गामा प्रसाद, डॉ. जग्गू प्रसाद, पूर्णमासी प्रसाद, आनन्द कन्नौजिया, संदीप कन्नौजिया, सुमित्रा, रमावती, निर्मला, मंजू, चौथी प्रसाद, छेदी प्रसाद, सुदामा प्रसाद, मनोज प्रसाद, संदीप गौतम, प्रमोद सागर, त्रिभुवन नारायन मिश्र, गोपाल शाही, विजय सिंह एडवोकेट, जयंती मौर्या, भूपेन्द्र मिश्रा, पूर्णवासी यादव, विनोद सिंह, तेजबहादुर पाण्डेय, अमरजीत निषाद, अफजल अब्बासी, शिवशंकर वर्मा, अकील शेख, अरविन्द यादव, मो. रिजवान, विधिनरायन वर्मा, नूरआलम, रामनरायन चौरसिया, इश्तेयाक अहमद व संदीप त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।