कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट मनीष
Maharajganj News - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मनीष कुमार सिंह को महाराजगंज में कांग्रेस विधि विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका स्वागत जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया, जहाँ नेताओं ने उम्मीद जताई कि मनीष के मनोनयन से अधिवक्ताओं में कांग्रेस की विचारधारा का विश्वास बढ़ेगा।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी के प्रस्ताव पर दीवानी कचहरी के युवा अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह को कांग्रेस विधि विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि घुघली ब्लॉक के बेलवा टीकर गांव निवासी अधिवक्ता मनीष सिंह के मनोनयन से अधिवक्ताओं में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति विश्वास मजबूत होगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश लाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष/संगठन विनोद सिंह, नूर आलम, विधि विभाग के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महताब खान व श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह सहित आदि शामिल रहे।
दीवानी के पूर्व अध्यक्ष आरपी सिंह, वर्तमान महामंत्री मनोज तिवारी, अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान, फरेंदा सिविल बार के अध्यक्ष प्रेम सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, फरेंदा तहसील बार के पूर्व महामंत्री परमात्मा सिंह व सुनील मणि सहित कई अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



