कोल्हुई पीएचसी पहुंचे सीएमओ, अस्पताल की व्यवस्था का लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

-अनुपस्थिति को लेकर दिखाई सख्ती, मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देशने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल परि

कोल्हुई पीएचसी पहुंचे सीएमओ, अस्पताल की व्यवस्था का लिया जायजा

कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार से लैब संबंधी कार्यों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉ. इसरार अहमद, स्वीपर कपिल देव, स्टाफ नर्स आराधना चार्ल्स तथा बीएसडब्ल्यू सुधा सिंह से भी बातचीत कर अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

सीएमओ ने अस्पताल परिसर में आयोजित आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य जांच संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रवैया अपनाने के निर्देश दिया। अस्पतात परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सीएमओ ने कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। वहीं कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के संकेत दिए। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।