महिला विंग में गंदगी देख सीएमओ नाराज
Maharajganj News - सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने निचलौल सीएचसी का निरीक्षण किया। महिला विंग में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएचसी अधीक्षक को नियमित सफाई की निगरानी करने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की देखभाल पर संतोष व्यक्त किया और आरोग्य मेला का भी निरीक्षण किया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने निचलौल सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला विंग में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि नियमित साफ सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। सीएमओ ने सबसे पहले सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अमरनाथ जायसवाल ड्यूटी पर तैनात मिले और एक मारपीट के मामले में घायल मरीज का इलाज कर रहे थे। इमरजेंसी सेवा पर उन्होंने संतुष्टि जताई। इसके बाद वे दवा अनुभाग, मरीजों के वार्ड, ओपीडी रजिस्टर, परिसर की साफ सफाई देखा। महिला विंग में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसके बाद वे न्यू पीएचसी बजही में आयोजित आरोग्य मेला का निरीक्षण किया।
वहां डॉ. सौरभ साहनी और डॉ. अनिरुद्ध मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




