Maharajganj News: प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित पांच कर्मचारियों का वेतन बाधित
Maharajganj News: महराजगंज जिले में सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी और चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले, जिसके चलते उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। सीएमओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ के निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर कर डॉक्टर सहित पांचों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया। इस तरह की दोबारा मनमानी मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रम्हौली पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मदनलाल चौरसिया,स्वास्थ्य कर्मी आयुषि वर्मा, आदिती पटेल, मीरा और दीपक कुमार चौरसिया ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित इन सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित किया। जबकि जानकी पासवान और विजय लक्ष्मी तिवारी ड्यूटी पर मौजूद होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं की थी।
सीएमओ ने इन कर्मचारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया। इसके बाद सीएमओ साढे नौ बजे पीएचसी महदेवा और दस बजे जिला क्षयरोग केंद्र महराजगंज का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को त्वरित व नि:शुल्क इलाज सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या मनमानी क्षम्य नही होगी। कार्रवाई से बचने के लिए डॉक्टर और कर्मचारी समय से ड्यूटी पर पहुंचे। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


