कैंसर की रोबोटिक सर्जरी व टीबी उन्मूलन से रूबरू हुए डॉक्टर
महराजगंज में आईएमए और नीमा के सहयोग से चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले सत्र में डॉ. शशांक चौधरी ने कैंसर के लक्षण और उपचार पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में डॉ. निषांत कुमार ने फेफड़ों की टीबी के लक्षणों और उपचार के बारे में बताया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नीमा की संयुक्त तत्वावधान में शहर के फरेंदा रोड स्थित एक होटल में चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कैंसर जागरूकता और आधुनिक उपचार और सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में डॉक्टरों को जानकारी दी।कैंसर जागरूकता एवं आधुनिक उपचार तकनीक कार्यक्रम प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. शशांक चौधरी ने कैंसर के लक्षणों, समय पर जांच, आधुनिक पद्धतियों व रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि कैंसर के उपचार में अर्ली डायग्नोसिस (शीघ्र पहचान) सबसे महत्वपूर्ण है। यदि बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो उसका सफल उपचार संभव है।
देर से पहचान होने पर रोग जटिल हो जाता है। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही कैंसर के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। दूसरे सत्र सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के वक्ता डॉ. निषांत कुमार ने फेफड़ों की टीबी के लक्षणों, जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ. डी.के. साहनी ने बोन टीबी (हड्डियों की टीबी) के कारणों, पहचान, जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। डीटीओ डॉ. वीरेंद्र आर्य ने डॉक्टरों को टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने, गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा सेवा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहयोग कर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. डीके साहनी ने किया। कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एएच खुसरो, कोषाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. पारुल पांडेय, नीमा के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक, सचिव डॉ. राजीव मद्देशिया, कोषाध्यक्ष डॉ. शाहबाज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, आईएमए के संरक्षक डॉ. भरत ठाकुर श्रीवास्तव, डॉ. तनवीर, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. इज़हारुल हक, डॉ. अबरार,डॉ. बीएन पांडेय और डॉ. राघवेंद्र मिश्रा सहित कई डॉक्टर शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


